एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:12

अपर पुलिस महानिदेशक रामकुमार ने संभाला गोरखपुर जोन का कार्यभार

गोरखपुर 04 अगस्त (वार्ता) वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रामकुमार ने सोमवार की देर शाम अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन का कार्यभार संभाल लिया।
श्री रामकुमार इससे पहले लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) के पद पर तैनात थे। वह एडीजी ह्यूमन राइट्स और एडीजी, वाराणसी जोन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
एडीजी के रूप में रामकुमार की प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखना, अपराध नियंत्रण तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना शामिल है।
उदय प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/08/26 06:17
पिछला अपडेट
04/08/26 06:17
स्थान
India