एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

शाहजहांपुर में दो तस्कर गिरफ्तार, अफीम और नकदी बरामद

शाहजहांपुर, 23 मई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो किलोग्राम फाइन क्वालिटी की अवैध अफीम तथा दो लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि थाना खुटार पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम लक्ष्मीपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध अफीम गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/05/26 15:13
पिछला अपडेट
23/05/26 15:13
स्थान
India