एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 17:14

योगी पर अभद्र टिपप्णी करने वाले के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

बस्ती 15 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिपप्णी करने के मामले में कोतवाली थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सत्येन्द्र कुमार नामक फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध अभद्र टिपप्णी की गयी थी। इसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली थाने में तैनात बड़ेबन चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह द्वारा फेसबुक यूजर सत्येन्द्र कुमार के विरूद्ध कोतवाली थाने में आईटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस मुकदमें की विवेचना निरीक्षक सभाजीत सिंह द्वारा किया जायेगा। सं प्रदीप…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध अभद्रता मुकदमा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 15:29
पिछला अपडेट
15/09/26 15:29
स्थान
India