एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:55

रायबरेली में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली, 26 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र में पुलिस ने 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने रविवार को बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के अभियान के तहत थाना डलमऊ पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित नजमुद्दीन (36) निवासी सूफी टोला, थाना मीरगंज, जिला बरेली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध इनामी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/04/26 00:00
पिछला अपडेट
26/04/26 00:00
स्थान
India