एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:47

लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ 18 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ कमिश्नरेट के मोहनलालगंज क्षेत्र से मादक पदार्थों के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से 733 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपये आंकी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 1:45 बजे गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की पहचान विनोद कुशवाहा और जितेंद्र शिव हरे के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध उप्र गांजा तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/03/26 00:00
पिछला अपडेट
18/03/26 00:00
स्थान
India