एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:29

मिर्जापुर में इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत

मिर्जापुर 18 जून (वार्ता) मिर्जापुर जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में गुरुवार सुबह शादी समारोह में बिजली की सजावट कर रहे एक इलेक्ट्रीशियन की करंट की चपेट में आ जाने से झुलस कर मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मझिगवां गांव में गुरुवार को शादी समारोह था। इसी गांव का अभिषेक प्रसाद (18) समारोह के लिए बिजली के साजो सामान लगा रहा था। अचानक हाई वोल्टेज आ गया जिसकी चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध करंट मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 13:36
पिछला अपडेट
18/06/26 13:36
स्थान
India