एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:10

बीज कारोबारी का शव नहर में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

प्रतापगढ़, 23 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक बीज कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम घर से निकले कारोबारी का शव मंगलवार सुबह दयालगंज बाजार के निकट नहर में मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अकारीपुर तिवरान गांव निवासी ओम प्रकाश पटेल (55) सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बीज लेने के लिए घर से बाइक लेकर निकले थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध कारोबारी शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/06/26 11:45
पिछला अपडेट
23/06/26 11:45
स्थान
India