एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 15:31

भदोही में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भदोही, 15 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में सोमवार रात एक किशोरी ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। पिता राकेश मौर्य बैंगलोर मैं नौकरी करते हैं। मृतका दो बहन एक भाई मे दूसरे नंबर पर थी सूचना मिलने पर सुरियावाँ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध किशोरी आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 13:14
पिछला अपडेट
15/09/26 13:14
स्थान
India