एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:27

बरेली में किसान की पीटकर हत्या, धान रोपाई के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

बरेली, 18 जुलाई (वार्ता) बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक किसान की पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पूरनलाल (46) के भाई कुंवर पाल अनुसार करुआताल गांव के कुछ लोगों से धान की रोपाई के मेहनताना को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी घर में घुस आए और पूरनलाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध किसान हत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 09:27
पिछला अपडेट
18/07/26 09:27
स्थान
India