एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:48

बहराइच में तस्कर गिरफ्तार,36.22 ग्राम स्मैक बरामद

बहराइच, 06 मई (वार्ता) नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36.22 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम चकिया रोड से शिवपुर मोहरनिया जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/05/26 00:00
पिछला अपडेट
06/05/26 00:00
स्थान
India