एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:16

सिद्धार्थनगर में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

सिद्धार्थनगर, 24 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र के टेकनार गांव में रविवार देर रात एक महिला का शव पेड़ से लटकता मिला।
क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि मृतका की पहचान टेकनार गांव निवासी सुन्नी देवी (65) के रूप में हुई है। सूचना पर चिल्हिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध महिला शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 06:37
पिछला अपडेट
24/08/26 06:37
स्थान
India