एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:19

पीलीभीत में कानूनगो 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पीलीभीत, 4 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की बरेली इकाई ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक एवं ट्रैप टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि आरोपी कानूनगो हरिज्ञान सिंह के खिलाफ पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी रिंकू गंगवार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध रिश्वत गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/08/26 14:49
पिछला अपडेट
04/08/26 14:49
स्थान
India