एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:07

देवरिया में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

देवरिया,02 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव नवनिर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने यहां बताया कि भलुअनी क्षेत्र के बारीपुर चौराहे पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक निर्माणाधीन मकान में राम ध्यान कुशवाहा (62) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के छोटे भाई बाबूलाल कुशवाहा ने हत्या की आशंका जतायी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध शव मिला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/09/26 09:28
पिछला अपडेट
02/09/26 09:28
स्थान
India