एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:54

आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार दूसरी बार प्रदेश में अव्वल

कानपुर, 7 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने मार्च में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह उपलब्धि कमिश्नरेट के सभी 52 थानों द्वारा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के परिणामस्वरूप हासिल हुई है। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2026 में भी कानपुर नगर प्रथम स्थान पर रहा था। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन किया गया, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार आया और बेहतर परिणाम सामने आए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईजीआरएस कानपुर पुलिस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India