एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:57

देवरिया में आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों को नोटिस

देवरिया,14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामलों में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने मंगलवार को चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि जिलाधिकारी श्री हुलगी ने आईजीआरएस मामलों में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत भटनी को दो प्रकरणों में जबकि सहायक विकास अधिकारी पंचायत बरहज, खंड विकास अधिकारी भटनी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत भागलपुर को एक-एक प्रकरण में नोटिस नोटिस जारी करने निर्देश दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईजीआरएस नोटिस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/07/26 11:59
पिछला अपडेट
14/07/26 11:59
स्थान
India