एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:49

वाराणसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

वाराणसी, 31 जुलाई (वार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं मतदाता सत्यापन पर्ची ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उनकी कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ईवीएम सुरक्षा निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/07/26 10:14
पिछला अपडेट
31/07/26 10:14
स्थान
India