एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:02

भदोही में कुएं में फंसे पिता-पुत्र को पुलिस ने बचाया

भदोही, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को कुएं में गिरे पिता-पुत्र को पुलिस और दमकल सेवा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में आज सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि दो व्यक्ति कुएं में गिर गए हैं। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने स्थानीय लोगों की मदद से पिता-पुत्र को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी शिव कुमार विश्वकर्मा (52) ट्यूबवेल से पानी नहीं उठने की समस्या की जांच करने के लिए कुएं में उतरे थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र कुंआ पिता पुत्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/09/26 08:08
पिछला अपडेट
06/09/26 08:08
स्थान
India