एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:50

सुलतानपुर: चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: जिला गन्ना अधिकारी

सुलतानपुर, 23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर में जनता को आश्वस्त कर दिया गया है कि चीनी की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है, इसलिए कोई भी व्यवसायी चीनी का स्टॉक न करें अन्यथा विधिक कार्यवाही होगी। सुलतानपुर जिले के जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने आज यहाँ बताया कि जिले में चीनी की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही व्यापारियों को भी सूचित कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी तथा आवश्यकता से अधिक चीनी स्टोर करने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र चीनी कमी अफवाह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/08/26 08:35
पिछला अपडेट
23/08/26 08:35
स्थान
India