एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 16:15

उप्र पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो चोरों को गिरफ्तार किया

गाजियाबाद 12 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा एवं लिंक रोड थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद, हरियाणा तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपराध शाखा और लिंक रोड थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र वाहन चोर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 14:37
पिछला अपडेट
12/09/26 14:37
स्थान
India