एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:50

आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध, कार्रवाई की मांग

वाराणसी, 10 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रामनगर स्थित पीएसी तिराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। सूचना पर पहुंची रामनगर थाना पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर हटा दिए गए। सपा पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र सपा पोस्टर विरोध
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/05/26 00:00
पिछला अपडेट
10/05/26 00:00
स्थान
India