एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:19

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सहारनपुर-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन

मुरादाबाद, 07 अगस्त (वार्ता) श्रावण मास कांवड़ मेले के मद्देनजर रेल मंडल प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सहारनपुर-हरिद्वार-सहारनपुर मार्ग पर एक फेरे के लिए अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विशेष ट्रेन शुक्रवार को संचालित की जा रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04558 सहारनपुर से शाम 17.45 बजे रवाना होकर 18.18 बजे रुड़की पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 18.20 बजे रवाना होगी। ट्रेन 19.08 बजे ज्वालापुर पहुंचेगी और दो मिनट बाद 19.10 बजे रवाना होकर 19.40 बजे हरिद्वार जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांवड़ यात्रा स्पेशल ट्रेन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/08/26 15:04
पिछला अपडेट
07/08/26 15:04
स्थान
India