एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:45

ग्रामीण फरियादियों की शिकायतों पर जिलाधिकारी सख्त, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

वाराणसी, 27 जून (वार्ता) वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ग्रामीण समस्या निर्देश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 08:37
पिछला अपडेट
27/06/26 08:37
स्थान
India