एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही काशी में रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन विशेष स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं और 15 दिनों तक विश्राम करते हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जगन्नाथ डोली यात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/07/26 12:31
पिछला अपडेट
15/07/26 12:31
स्थान
India