एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:53

काशी में श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिये शिला पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

वाराणसी, 1 मई (वार्ता) धर्म नगरी काशी के असि क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शुक्रवार को भव्य शिला पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने अपने करकमलों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर भाग लिया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य शिला पूजन एवं शिलान्यास की विधि सम्पन्न हुई। शिलान्यास के…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जगन्नाथ मंदिर शिलान्यास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/05/26 00:00
पिछला अपडेट
01/05/26 00:00
स्थान
India