एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:34

सुलतानपुर में सिंधी नववर्ष चेटीचंड पर झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई

सुलतानपुर, 20 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सिंधी नववर्ष चेटीचंड और भगवान झूलेलाल जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर शहर में सिंधी समाज के लोग एकत्र हुए और पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने 'झूलेलाल बेड़ा पार' के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने सिंधी लोकनृत्य 'छेज' प्रस्तुत किया तथा घरों में पारंपरिक व्यंजन भी बनाए गए। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि चेटीचंड का पर्व एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झूलेलाल जयंती सुलतानपुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/03/26 00:00
पिछला अपडेट
20/03/26 00:00
स्थान
India