एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:45

बुजुर्ग की रुकी हुयी पेंशन की समस्या का निराकरण कराया डीएम ने

लखीमपुर खीरी, 12 जून (वार्ता) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई माह से रुकी वृद्धावस्था पेंशन की शिकायत लेकर पहुंचे निर्मल नगर निवासी सूरज प्रसाद वर्मा की समस्या का मौके पर समाधान कराया। समाज कल्याण विभाग में जांच के दौरान पता चला कि ई-केवाईसी न होने के कारण वृद्ध की पेंशन रुकी हुई थी। इस पर डीएम ने स्वयं मौजूद रहकर कनिष्ठ सहायक हेमंत कुमार से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई और आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
डीएम पेंशन निराकरण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/06/26 13:38
पिछला अपडेट
12/06/26 13:38
स्थान
India