एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:10

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कानपुर नगर, 15 अगस्त (वार्ता) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न कार्यालयों, जोनल कार्यालयों एवं थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीय एकता तथा जनसेवा की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शिविर कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई। यातायात पुलिस लाइन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दिवस कानपुर पुलिस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/08/26 08:02
पिछला अपडेट
15/08/26 08:02
स्थान
India