एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:23

प्रयागराज में बाइक सवार को बचाने में पलटी बोलेरो, चालक घायल

प्रयागराज, 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में बोलेरो चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नैनी स्थित अरीवा कंपनी के सामने से एक बोलेरो गुजर रही थी। उसी दौरान अचानक एक बाइक सवार वाहन के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना कार पलटी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/03/26 00:00
पिछला अपडेट
16/03/26 00:00
स्थान
India