एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:16

सोन नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

सोनभद्र, 24 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में बुधवार को सोन नदी में स्नान के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई तथा किशोरों की तलाश के लिए व्यापक बचाव अभियान शुरू किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर ग्राम सभा की कुछ महिलाएं सोन नदी में स्नान करने गई थीं। उनके साथ गांव के कुछ किशोर भी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले गए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना किशोर डूबे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/06/26 11:59
पिछला अपडेट
24/06/26 11:59
स्थान
India