एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 08:22

मिर्जापुर में ट्रक की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

मिर्जापुर, 14 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जबलपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर ने बताया कि बामी गांव निवासी शिवनाथ (50) और प्रियांशु (13) सोमवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से घर की ओर जा रहे थे। जबलपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेपी फ्यूल स्टेशन के पास रीवा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना ट्रक मरे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 07:23
पिछला अपडेट
14/09/26 07:23
स्थान
India