एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:16

जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के राशीपुर गांव निवासी अनुज यादव (25) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना ट्रेन मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 11:04
पिछला अपडेट
11/08/26 11:04
स्थान
India