एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:41

गोण्डा में नदी में गिरे अधेड़ की डूबने से मौत

गोण्डा, 26 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सरयू नदी में गिरने से एक व्यक्ति की डूबकर मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार परसपुर थाना क्षेत्र के पसका निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (55) सरयू नदी पर बने पुल की रेलिंग पर बैठकर हवा ले रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गए। गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना डूबा मरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 10:13
पिछला अपडेट
26/06/26 10:13
स्थान
India