एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:16

कौशांबी में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कौशांबी 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनौरी पावर हाउस निवासी वीरेंद्र पटेल (26) आज बाइक से चायल बाजार जा रहा था। जैसे ही नईम मियांका पूरा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में वीरेंद्र पटेल की मृत्यु हो गई। इस बीच डीसीएम सहित चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बाइक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/07/26 11:35
पिछला अपडेट
16/07/26 11:35
स्थान
India