एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:02

ट्रैक्टर ट्राली के कुचल देने से बालक की मौत

संभल,12 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली के कुचल देने से एक बालक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि थाना व ग्राम असमोली के अंतर्गत के मोहल्ला हट्टी निवासी नूर हसन का चार वर्षीय बेटा अरहान बुधवार को शाम के समय सड़क पार कर था, तभी आलू से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने अरहान को कुचल दिया, ट्रैक्टर ट्राली के कुचल देने से घायल हुए अरहान को तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने अरहान को मृत घोषित कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बालक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/08/26 17:12
पिछला अपडेट
12/08/26 17:12
स्थान
India