एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:44

कौशांबी में पिकअप की चपेट में आने से मजदूर की मौत

कौशांबी, 24 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को पिकअप की चपेट में आने से एक युवा मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमंगलपुर गांव निवासी राजकुमार (18) पिकअप से लकड़ी लेने के लिए भोलाचौराहा अलीपुरजीता गया था। राजकुमार पिकअप से उतरकर उसके पीछे खड़ा था। इसी दौरान चालक ने अचानक वाहन पीछे की ओर बढ़ा दिया, जिसकी चपेट में आने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना मजदूर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 11:31
पिछला अपडेट
24/08/26 11:31
स्थान
India