एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:07

ललितपुर में विद्युत पोल से बाईक टकराने से युवक की मौत

ललितपुर 18 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के पूराकलाॅ में शनिवार को विद्युत पोल से बाईक टकराने से बाईक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पूराकलॉ क्षेत्रांतर्गत ग्राम विजयपुरा निवासी सुखदेव (19) बाईक से तालबेहट जा रहा था कि पूराकलॉ पेट्रोल पम्प के समीप बाईक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में घायल युवक को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन घायल सुखदेव को उपचार के लिये उच्चीकृत स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवक मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 13:50
पिछला अपडेट
18/07/26 13:50
स्थान
India