एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:34

संतकबीरनगर में टीजीटी परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर 05 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले में टीजीटी परीक्षा में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नकल कराने की साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, वॉयस रिकॉर्डर से जुड़े उपकरण, सिम कार्ड, पर्चियां और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहाँ बताया कि चार जून को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान सरैया बाईपास स्थित हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-3 में एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नकल गिरोह गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/06/26 14:40
पिछला अपडेट
05/06/26 14:40
स्थान
India