एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:54

लेखपाल हत्याकांड में दोषी चार को उम्रकैद

मऊ, 22 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) की अदालत ने वर्ष 2019 के चर्चित लेखपाल हत्याकांड में चार दोषियों को हत्या और हत्या की साजिश का दोषी ठहराते हुए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर कुल 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, फरवरी 2019 में शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान इलाके में सदर तहसील में तैनात लेखपाल धीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय हत्या उम्रकैद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/07/26 14:18
पिछला अपडेट
22/07/26 14:18
स्थान
India