एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:45

ब्रजेश पाठक से मिले पीएमएस संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह

बागपत 13 अगस्त (वार्ता) प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस), उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह और महासचिव डॉ. शरद वैश्य ने उपमुख्यमंत्री से चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संघ की ओर से आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली कार्यकारिणी बैठक में बृजेश पाठक को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पाठक पीएमएस मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/08/26 13:03
पिछला अपडेट
13/08/26 13:03
स्थान
India