एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:51

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन.पूजन' किया

गोरखपुर 16 मई (वार्ता) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया।

गोरखनाथ मंदिर आगमन पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन किया।
मंदिर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने उन्हें शिवगोरक्ष नामाकृत अंगवस्त्र भेंट किया।

उदय प्रदीप

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पेट्रोलियम मंत्री पूजा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/05/26 12:45
पिछला अपडेट
16/05/26 12:45
स्थान
India