एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:54

पर्यटन विभाग 12 जुलाई को लगायेगा एक लाख पौधे

लखनऊ, 10 जुलाई (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। विभाग 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों और परियोजनाओं पर करीब एक लाख पौधे लगाएगा। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने सभी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्र, विशेष सचिव पर्यटन मृदुल चौधरी, निदेशक (ईको टूरिज्म) पुष्प कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। श्री अभिजात ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पौधारोपण पर्यटन भागीदारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 07:36
पिछला अपडेट
10/07/26 07:36
स्थान
India