एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:19

फिरोजाबाद में आंधी तूफान से पांच लोगों की मौत

फिरोजाबाद 29 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में सोमवार को आए आंधी तूफान में गांव पृथ्वीपुर चिढ़रई के समीप सवारी लेकर जा रहे एक ई रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में आठ लोग सवार थे। मौके पर लोगों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी और राहत कार्य के बाद दबी हुए सवारियों को बाहर निकला गया।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
फिरोजाबाद में आंधी तूफान से पांच लोगों की मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/06/26 17:50
पिछला अपडेट
29/06/26 17:50
स्थान
India