एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:51

संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ की नाव से गंगा-वरुणा तटवर्ती क्षेत्रों का किया निरीक्षण

वाराणसी, 8 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को एनडीआरएफ की नाव से गंगा एवं वरुणा नदी के तटवर्ती तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नमो घाट से केशव घाट, गंगा-वरुणा संगम, सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सराय मोहना सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर, जल प्रवाह, जलभराव की संभावनाओं तथा तटवर्ती आबादी की स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को सतर्क निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बाढ़ वरुणा निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 11:51
पिछला अपडेट
08/08/26 11:51
स्थान
India