एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:57

जौनपुर में लगातार बारिश के चलते कक्षा 12 तक सभी स्कूल 18 अगस्त को बंद

जौनपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के आदेश पर कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। इस आदेश के दायरे में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बारिश स्कूल बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/08/26 16:41
पिछला अपडेट
17/08/26 16:41
स्थान
India