एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:18

प्रतापगढ़ में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 305 नए ट्रांसफार्मर लगाने को 5.22 करोड़ रुपये मंजूर

प्रतापगढ़, 4 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 305 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। शासन ने इसके लिए 5 करोड़ 22 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विद्युत विभाग के अनुसार अगस्त माह के अंतिम चरण से ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य शुरू होने की संभावना है। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) छैल बिहारी ने मंगलवार को बताया कि स्वीकृत योजना के तहत सदर तहसील में 80, कुंडा में 120, रानीगंज में 65 तथा लालगंज तहसील में 40 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिजली ट्रांसफार्मर प्रतापगढ़
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/08/26 09:04
पिछला अपडेट
04/08/26 09:04
स्थान
India