एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:34

बीएचयू में इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों को प्रवेश का सुनहरा अवसर

वाराणसी, 29 मई (वार्ता) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में कला संकाय के अन्तर्गत संचालित होने वाले पार्ट-टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 17 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। इण्टरमीडिएट पास करने वाले छात्र इसने प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश इंटरमीडिएट के अंकों पर आधारित मेरिट से किया जायेगा। पार्ट टाइम डिप्लोमा इन ऑफिस मैनेजमेंट तथा पार्ट-टाइम डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट नामक दोनों पाठ्यक्रम दो वर्षीय अवधि के हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के साथ छात्र अन्य रेगुलर पाठ्यक्रमों में भी विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश सम्बन्धित अन्य सभी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बीएचयू छात्र अवसर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/05/26 15:11
पिछला अपडेट
29/05/26 15:11
स्थान
India