एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:22

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे

वाराणसी, 28 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी पहुंच गए। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वे सीधे हेलीकॉप्टर से बरेका पहुंचे।
शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेका मैदान में 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य मंत्री वित्त पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी काशी आगमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India