एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:07

प्रयागराज में आंधी बारिश ने विवाह समारोहों में डाला रंग में भंग

प्रयागराज, 06 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं कोरांव तहसील क्षेत्र में आयोजित विवाह समारोहों में भारी व्यवधान उत्पन्न कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे से दस बजे के बीच चली तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने शादी समारोहों की तैयारियों को अस्त-व्यस्त कर दिया। बारातों के स्वागत के लिए लगाए गए पंडाल तेज झोंकों को सहन नहीं कर सके और कई स्थानों पर उखड़कर गिर पड़े, जिससे समारोह स्थलों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मेहमानों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मौसम वर्षा प्रयागराज
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/05/26 00:00
पिछला अपडेट
06/05/26 00:00
स्थान
India