एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:54

महिला सिपाही से सगाई टूटने से नाराज युवक ने योगी को धमकी दे फैलायी सनसनी,गिरफ्तार

प्रयागराज, 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मऊआइमा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सिपाही से सगाई टूटने से नाराज शाहजहांपुर निवासी युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर सनसनी फैला दी। आरोपी ने महिला सिपाही के इंजीनियर भाई को फंसाने की साजिश के तहत व्हाट्सएप और फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट साझा किया और उसमें उसका मोबाइल नंबर टैग कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी नितेश कटियार शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी धमकी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/05/26 00:00
पिछला अपडेट
09/05/26 00:00
स्थान
India