एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:22

प्लास्टिक मुक्त होगा रथयात्रा मेला क्षेत्र, दुकानदारों से लिया जाएगा शपथ पत्र

वाराणसी, 11 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी का ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा मेला (लक्खा मेला) 16 से 18 जुलाई तक आयोजित होगा। इससे पूर्व 15 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य नगर (डोली) यात्रा निकाली जाएगी। नगर निगम ने रथयात्रा मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष भी मेला क्षेत्र को पूरी तरह प्रतिबंधित प्लास्टिक (पॉलीथिन) मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मेले में दुकान, ठेला अथवा गुमटी लगाने वाले व्यापारियों से पहले ही शपथ पत्र भरवाया जाएगा कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रथ यात्रा काशी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/07/26 07:23
पिछला अपडेट
11/07/26 07:23
स्थान
India